बांकुड़ा के सोनामुखी में सड़क सुरक्षा सप्ताह की धूम आईसी राजशेखर मुखर्जी की अगुवाई में शहरभर में चला जागरूकता अभियान

बांकुड़ा के सोनामुखी में सड़क सुरक्षा सप्ताह की धूम आईसी राजशेखर मुखर्जी की अगुवाई में शहरभर में चला जागरूकता अभियान

बांकुड़ा : पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य पुलिस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में 'रोड सेफ्टी वीक' (सड़क सुरक्षा सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बांकुड़ा जिले के सोनामुखी में भी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोनामुखी थाना और ट्रैफिक गार्ड के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। सोनामुखी थाने के इंस्पेक्टर इन-चार्ज राजशेखर मुखर्जी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम और ट्रैफिक गार्ड के जवानों ने पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनता को सड़क जागरूकता का पाठ पढ़ाया।​कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और व्यस्त मार्गों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट गाड़ी हांकने वाले चालकों को रोककर नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस के इस मित्रवत और अनोखे रवैये की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की। इसके साथ ही आईसी राजशेखर मुखर्जी की मौजूदगी में एक विशाल पैदल रैली निकाली गई, जो थाने से शुरू होकर शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरते हुए संपन्न हुई। रैली में स्कूली बच्चे भी शामिल थे | वही पुलिसकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में 'सुरक्षित चलाएं, सुरक्षित रहें', 'हेलमेट पहनें-जीवन बचाएं' जैसे नारों की तख्तियां लेकर लोगों को जीवन का मूल्य समझाया।अभियान के दौरान सोनामुखी थाने के आईसी राजशेखर मुखर्जी ने कहा, "सड़क सुरक्षा केवल पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0